बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: अलीगंज। चेकिंग के दौरान थाना पुलिस ने एक युवक को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह, कांस्टेबल योगेन्द्र, जीवांशु ने चैकिंग के दौरान गैनी के वीरेंद्र को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...