Bareily News: तमंचा और कारतूस के साथ युवक को जेल
बरेली, जुलाई 20 -- Bareily News: नवाबगंज। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। शनिवार की सुबह उपनिरीक्षक अतरपाल सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली कि कस्बे में रामलीला मैदान में मंच के पास एक संदिग्ध युवक खड़ा है। पुलिस ने वहां छापेमारी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में पुलिस को उसके पास से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस मिला। पुलिस को अपना नाम नवी हसन पुत्र फुंदू उर्फ गोलेबाज निवासी टांडा सादात गांव बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Firozabad News: तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.