बरेली, नवम्बर 10 -- Bareily News: बरेली। त्योहारों के मद्देनजर तत्काल टिकट बुकिंग व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए मुरादाबाद रेल मंडल ने बरेली जंक्शन समेत विभिन्न स्टेशनों पर अधिकारियों एवं सुपरवाइजर्स की डयूटियां लगा दी हैं। जिससे तत्काल टिकट विंडो पर निगरानी की जा सकेगी। और दलालों पर पैनी नजर रखी जा सके। विशेष टीमों ने संबंधित स्टेशनों पर जाकर तत्काल विंडो खुलने के समय मॉनीटरिंग की। वहीं रेल प्रबंधन ने यात्रियों ने अपील की है, टिकट लेने को किसी दलाल के चक्कर में न पड़ें। स्वयं अपना टिकट कराये। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव के निर्देशानुसार और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के मार्गदर्शन में मुरादाबाद, बरेली, गाजियाबाद, शाहजहांपुर आदि प्रमुख बड़े स्टेशनों पर तत्काल टिकट बुकिंग व्यवस्था क...