Bareily News: तंमचा सहित युवक पकड़ा
बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: भमोरा। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को तंमचा सहित दबोच लिया। थानाध्यक्ष कुशलपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को उप निरीक्षक गौरव चौहान अपनी टीम के साथ बभियाना रेलवे स्टेशन से मंशाराम मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे, तभी रेलवे स्टेशन की ओर से आ रहे एक युवक ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया। पूछताछ में उसनें अपना नाम रहमान अली निवासी सरदारनगर थाना भमोरा बताया है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तंमचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.