Bareily News: ढाई घंटे की खुदाई के बाद आठ फीट गहरे गड्ढे से निकाला युवती का शव
बरेली, अगस्त 19 -- Bareily News: राजपुर कलां। अलीगंज, संवाददाता। प्रेम-प्रसंग के शक में 10वीं की एक छात्रा की हत्या कर शव खेत में दफनाने के मामले में पुलिस ने ढाई घंटे की खुदाई के बाद आठ फीट गहरे गड्ढे से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अलीगंज के अनुरुद्ध पुर की गौंटिया उर्फ हाफिजगंज निवासी प्रेमपाल की 16 वर्षीय पुत्री लता 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। छात्रा का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर घर में अक्सर विवाद और नाराजगी रहती थी। इसी रंजिश के चलते छात्रा के परिजनों ने 28 जुलाई की रात उसकी हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने ही खेत में गहरा गड्ढा खोदकर दबा दिया। यह भी पढ़ें- 6.5 फीट गहराई में मिला किशोरी का शव, गले में कसा था फंदाछात्रा की गुमशुदगी छात्रा के अचानक गायब होने पर उसके प्रेमी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.