बरेली, नवम्बर 5 -- Bareily News: बरेली। 16 नवम्बर से जनगणना के दूसरे चरण में स्वगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। इससे ड्यूटी कटवाने को विकास भवन में कर्मचारियों की भीड़ उमड़ने लगी है। कोई गर्भावस्था तो कोई बच्चे की बीमारी का हवाला देकर ड्यूटी कटवाने की मांग कर रहा है। 16 से 30 नवम्बर तक स्वगणना की प्रक्रिया होगी। इसमें ड्यूटी से राहत पाने के लिए कर्मचारियों ने मशक्कत शुरू कर दी है। डीएम ने पहले ही साफ कर दिया था कि किसी भी कार्मिक की ड्यूटी बिना मेडिकल सर्टिफिकेट के नहीं काटी जाए। इसलिए अब विकास भवन में डॉक्टर की रिपोर्ट लेकर लोग पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- Noida News: लोगों की सहूलियत के लिए जनगणना कराने को लगाए जाएंगे शिविर उधर, बुधवार को सीडीओ /अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी देवयानी की अध्यक्षता में जनगणना के संबंध में बैठक हुई। इसमें पंचायत सह...