बरेली, अगस्त 26 -- Bareily News: मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में कथावाचक पंडित राधेश्याम की 63वीं पुण्यतिथि पर गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को पंडित राधेश्याम स्मृति भवन में हुआ। वक्ताओं ने पंडित राधेश्याम कथावाचक को खड़ी बोली में रामायण लिखने का सबसे बड़ा रचनाकार बताया। कार्यक्रम में पंडित राधेश्याम पर आलेख की रचना और साहित्य लिखने वाले साहित्यकार डॉ. नितिन सेठी को पंडित राधेश्याम कथावाचक सम्मान से सम्मानित किया गया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, पंडित राधेश्याम के प्रपौत्र संजय शर्मा और विक्रम भार्गव ने दिया। कवि इन्द्र देव त्रिवेदी और रमेश गौतम ने प्रस्ताव रखा कि सेटेलाइट बस अड्डे का नाम पंडित राधे श्याम कथावाचक रखा जाए। मुख्य अतिथि डॉ. अनिल मिश्र रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार रमेश गौतम ने की। विशिष्ट अतिथ...