Bareily News: डॉक्टर की सलाह के बिना दवा सेवन किडनी-लीवर के लिए खतरा
बरेली, जुलाई 5 -- Bareily News: एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में 24 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित युवा स्वास्थ्य मेला का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन पांच हजार से अधिक लोगों की जांच हुई। अंतिम दिन स्वास्थ्य जागरूकता परिचर्चा में चिकित्सकों ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए पैदल चलने का संदेश दिया। आर्थोपेडिक सर्जन डा. एसके कौशिक ने कहा कि युवावस्था में ही हड्डियां खोखली होती जा रही हैं। शारीरिक गतिविधि की कमी और असंतुलित खानपान के साथ ही मोबाइल भी इसमें बड़ी वजह बन रहा है। एक ही स्थान पर मोबाइल के साथ घंटों बैठे रहने से गर्दन की हड्ड़ी में दर्द, कंधे में दर्द, कमर और पैरों में दर्द की शिकायत बढ़ रही है। पैदल चलना जरूरी है। इससे हड्डियां और मसल्स तो मजबूत होती ही हैं, दिमाग भी स्वस्थ रहता है। नेफ्रोलाजिस्ट डा. संजय कुमार ने कहा कि बिना डॉक्टर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.