Bareily News: डैनियल दंपति पर हमला, पड़ोसी पर रिपोर्ट
बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: बरेली। कैंट थाना में नकटिया चौकी क्षेत्र के मोहनपुर गोकुलनगर निवासी जानसन डैनियल और उनकी पत्नी गीता डैनियल पर पड़ोसी कमलेश गंगवार ने हमला कर दिया। आरोपी है कमलेश और उनकी पत्नी उपासना गंगवार ने घर पर पथराव की किया। गोली मारने की धमकी दी गई। डैनियल परिवार ने खुद की जान का खतरा बताया है। आरोप है, गंगवार दंपति पहले भी हमलाकर चुके हैं। कई बार पुलिस चौकी पर शिकायत की गई। कार्रवाई न होने से कमलेश का मनोबल बढ़ गया। मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई। कैंट थाना पुलिस ने जानसन डैनियल की तहरीर पर पड़ोसी कमलेश और उपासना गंगवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.