बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: डेलापीर मंडी में खराब पड़ी हाईमास्ट लाइटों ने मंडी परिषद के एक उपनिदेशक की कुर्सी हिला दी। बुधवार शाम निरीक्षण करने पहुंचे राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह को मंडी की हाईमास्ट लाइटें बुझी मिलीं। व्यापारियों ने बताया कि परिसर में लगी 26 हाईमास्ट लाइटों में से महज आठ ही कभी-कभार जलती हैं। मौके पर भी आठ हाईमास्ट लाइटें ही जलती मिली। ऐसे में एक माह पहले निर्देश देने के बावजूद मरम्मत नहीं कराने पर निदेशक ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने उपनिदेशक आलोक निधि गोयल से विद्युत एवं यांत्रिक कार्यों का प्रभार तत्काल प्रभाव से वापस लेने और उन्हें बरेली से हटाने के निर्देश दिए। दरअसल, प्रदेश की मंडियों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने के लिए मंडी परिषद की ओर से 'स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी' अभिय...