बरेली, नवम्बर 2 -- Bareily News: मीरगंज। मीरगंज साप्ताहिक बाजार से लोग ई-रिक्शा से भिटौली नगला निवासी डालचंद रविवार को दोपहर बाद अपने गांव जा रहे थे। हाईवे पर ओवरब्रिज व सिंधौली चौराहा के बीच रामपुर से आए डीसीएम ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मर दी। ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त होकर पलट गया। घटना में लक्ष्मण प्रसाद, खेमपाल, टुकटुक चालक डालचंद निवासी भिटौली नगला एवं पुष्पा देवी निवासी गोविंदपुरा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। सीएचसी से प्राथमिक उपचार कर डालचंद को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...