बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ लेखक डॉ. राजेश शर्मा ने किया। विद्यालय के पुस्तकालय विभाग की ओर से आयोजित मेले में विद्यार्थियों को पढ़ने, पुस्तक समीक्षा करने और लेखन के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान के साथ संवेदना, कल्पनाशीलता और विचारशीलता भी विकसित करती हैं। उन्होंने नियमित रूप से पढ़ने की आदत अपनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य सुब्रत कुमार सारंगी ने कहा कि पुस्तक मेला विद्यार्थियों में जिज्ञासा, रचनात्मकता और स्वतंत्र चिंतन को बढ़ावा देता है।पुस्तक समीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अकृति गंगवार, अरुशी पटेल, नैन्सी सिंह और फैज़ा हसन को क्रमशः स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: पुस्...