Bareily News: डीपीएस को हराकर फाइनल में पहुंचा विद्या वर्ल्ड स्कूल
बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: बरेली। सेक्रेड हार्ट्स स्कूल के मैदान में बुधवार को आयोजित आईएसए क्रिकेट टूर्नामेंट में विद्या वर्ल्ड स्कूल ने डीपीएस को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर डीपीएस ने पहले गेंदबाजी का चयन किया। विद्या वर्ल्ड स्कूल ने निर्धारित 12 ओवर में 120 रन बनाए। शुभ गंगवार ने 31 और यश ने 20 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस की टीम 6.4 ओवर में 23 रन पर ऑलआउट हो गई। विद्या वर्ल्ड स्कूल के शिवांश मिश्रा ने 12 रन देकर चार विकेट लिए, उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। नेट रन रेट के आधार पर विद्या वर्ल्ड स्कूल की टीम को सीधे फाइनल में प्रवेश मिल गया। सेक्रेड हार्ट्स स्कूल के निदेशक निर्भय बेनीवाल ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.