Bareily News: डीजे मुकाबले के दौरान विवाद, पुलिस ने कराया समझौता
बरेली, अगस्त 25 -- Bareily News: कछला से लौट रहे दो डीजे पास से गुजरे तो उनमें मुकाबलेबाजी शुरू हो गई। इसी दौरान किसी ने ईंट फेंककर एक डीजे का शीशा तोड़ दिया। साथ चल रही पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर फैसला करा दिया। किला छावनी के जत्थेदार अमित राठौर कैंट हॉस्पिटल के सामने खड़े होकर अपने डीजे की लाइट ठीक कर रहे थे। इसी दौरान सिकलापुर का दूसरा कांवड़ जत्था शिवम के नेतृत्व में धोपेश्वर नाथ मन्दिर से जलाभिषेक कर लौट रहा था। दोनों डीजे पास में आए तो उनके बीच बर्चस्व दिखाने के लिए मुकाबला शुरू हो गया। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और तभी सिकलापुर के किसी कांवड़िया ने अपने डीजे से ईंट फेंककर अमित राठौर के जत्थे के डीजे वाहन का शीशा तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Badaun News: डीजे दूसरी दिशा में ले जाने की बात पर कांवड़ियों ने किया हंगाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.