बरेली, जुलाई 22 -- Bareily News: डीएम अविनाश सिंह ने मंगलवार को नवीन मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र (पुरुष) व ममता राजकीय मानसिक मंदित बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। डीएम ने सबसे पहले भोजनालय और भंडार गृह का निरीक्षण किया। भोजनालय में निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन बना था। उन्होंने साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने संवासियों से बातचीत की और उनकी दैनिक दिनचर्या व नाश्ते की जानकारी ली। संवासियों को फलों आदि का वितरण किया। इस दौरान स्टाफ की कमी की बात उठी। इस पर डीएम ने कहा कि निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग को दोबारा से पत्र भेजा जाए। निरीक्षण के दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...