बरेली, जुलाई 31 -- Bareily News: डीएम के यहां जनसुनवाई में पहुंचने वाले लोग अब अपने स्वास्थ्य की जांच भी करा सकेंगे। गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम अविनाश सिंह ने एक हेल्थ एटीएम का शुभारम्भ किया। डीएम ने बताया कि रोजाना बड़ी संख्या में दूर-दराज के इलाकों से लोग अपनी समस्याएं लेकर कलेक्ट्रेट आते हैं। ऐसे में उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा शुरू की गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर मौके पर ही प्राथमिक स्वास्थ्य जांच कराई जा सके। हेल्थ एटीएम के माध्यम से नागरिक ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ऑक्सीजन स्तर, पल्स रेट, शरीर का तापमान, वजन और बॉडी मास इंडेक्स समेत कई स्वास्थ्य मानकों की जांच करा सकेंगे। इसके अलावा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लैब टेक्नीशियन भी मौजूद रहेंगे, जो जरूरत पड़ने पर जांच में सहायता करेंगे...