Bareily News: डीएम और सीडीओ तिरंगा लेकर निकले, दिया देशभक्ति का संदेश
बरेली, अगस्त 13 -- Bareily News: बरेली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को बरेली में दो तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। सुबह बिशप मंडल इंटर कॉलेज से बाइक-स्कूटी तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसे डीएम अविनाश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा बिशप मंडल इंटर कॉलेज से शुरू होकर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। डीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। डीएम ने अधिकारियों से 14 अगस्त को प्रस्तावित तिरंगा यात्रा में भी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। तिरंगा यात्रा में सीडीओ देवयानी, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, संयुक्त मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर इशिता किशोर, एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह समेत बड़ी संख्या ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.