Bareily News: डिवायडर से टकराई बाइक किसान की मौत, साथी घायल
बरेली, अगस्त 25 -- Bareily News: भमोरा। रविवार की रात बरेली बदायूं रोड पर असंतुलित होकर एक बाइक डिवायडर से टकरा गई। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। वहीं, साथी को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना बिथरी चैनपुर के ग्राम मानपुर अहियापुर निवासी कुंवर पाल ने बताया कि उसका बड़ा भाई तीस वर्षीय पंकज कुमार रविवार को गांव के मेवाराम के साथ बाइक से कांवड़ियों के साथ आए बहजोई के शर्मा डीजे को देखने की बात कहकर गया था। लौटते समय बरेली बदायूं रोड पर सरदारनगर नाले पर पुल को पार करने के बाद उनकी बाइक डिवायडर से जा टकराई। यह भी पढ़ें- Bareily News: डिवाइडर से टकराई युवकों की बाइक, एक की मौत पंकज कुमार और मेवाराम दोनों घायल हो गए। पुलिस ने शहर के एक निजी अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.