Bareily News: डिवाइडर से टकराई युवकों की बाइक, एक की मौत
बरेली, अगस्त 25 -- Bareily News: भमोरा। बदायूं रोड पर कांवड़ियों का डीजे देखने जा रहे दो युवकों की बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। मृतक के परिवार वालों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया तो पुलिस ने पंचनामा भरकर शव उनको सुपुर्द कर दिया। थाना बिथरी चैनपुर के ग्राम मानपुर अहियापुर निवासी कुंवरपाल ने बताया कि उनका भाई 30 वर्षीय पंकज कुमार रविवार को गांव के मेवाराम के साथ बाइक से कांवड़ियों के साथ आए डीजे को देखने की बात कहकर घर से गया था। इसी दौरान बदायूं रोड पर सरदारनगर नाले पर पुल को पार करने के बाद उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में पंकज कुमार और मेवाराम दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां पंकज कुमार को मृत घोषित कर दिया। मेवाराम को हल्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.