Bareily News: डिप्टी सीएम का अल्टीमेटम, अपने कार्यों से न बिगाड़ें सरकार की छवि
बरेली, जुलाई 23 -- Bareily News: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट कह दिया कि ऐसा कोई भी कार्य न किया जाए जिससे सरकार की छवि धूमिल हो। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी अभी भी अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि तहसील, थाना, ब्लाक में यदि सुधार आ जाए तो सरकार की छवि सुधर जाती है। आरईडी को अपने निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि चुनाव से पहले उनका लोकार्पण किया जा सके। बैठक के दौरान डीएल बनवाने में वसूली की शिकायत पर कैंट विधायक और एआरटीओ प्रशासन के बीच तीखी झड़प हो गई। डिप्टी सीएम ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सबसे पहले अप्रैल की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.