बरेली, अक्टूबर 10 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रशासन विभाग की ओर से भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) के सहयोग से 20 और 21 नवंबर को जीएसटी 2.0 विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। शनिवार को संगोष्ठी के फ्लायर का लोकार्पण किया गया। संगोष्ठी का विषय डिजिटल अर्थव्यवस्था में कर व्यवस्था का भविष्य है। इसमें जीएसटी सुधारों, कर अनुपालन और कारोबार पर डिजिटल तकनीक के प्रभावों पर चर्चा होगी। विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रो. त्रिलोचन शर्मा ने कहा कि आयोजन से विद्यार्थियों और शोधार्थियों को कर सुधारों की जानकारी मिलेगी तथा गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा मिलेगा। संगोष्ठी निदेशक प्रो. संजय मिश्रा ने शोधार्थियों से बेहतर शोधपत्र प्रस्तुत करने की अपील की। यह भी पढ़े...