Bareily News: डिजिटल अधिकार और डेटा सुरक्षा पर दी प्री-पीएचडी प्रस्तुति
बरेली, अक्टूबर 11 -- Bareily News: बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि विभाग में शोधार्थी प्रवीण सिंह चौहान ने प्री-पीएचडी शोध प्रस्तुति दी। विभागाध्यक्ष प्रो. अमित सिंह के निर्देशन में हुए शोध का विषय कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में डिजिटल अधिकार, निगरानी, डेटा सुरक्षा और डिजिटल संप्रभुता की कानूनी चुनौतियां रहा। प्रस्तुति में प्रवीण सिंह चौहान ने व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा, निजता के अधिकार और डिजिटल तकनीक के जिम्मेदार उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तकनीकी विकास के साथ नागरिकों के डिजिटल अधिकारों की रक्षा और कानूनी जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है। शोध में भारतीय कानूनों और वैश्विक स्तर पर डेटा संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों का भी विश्लेषण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.