Bareily News: डिजाइनर साड़ियों और सजे-धजे करवों की धूम
बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: बरेली। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बुधवार को बाजारों में खरीदारी का उत्साह चरम पर दिखा। कहीं डिजाइनर साड़ियों की मांग दिखी तो कहीं रंग-बिरंगे करवों और सजी-धजी पूजा की थालियों की बिक्री होती रही। सिविल लाइंस, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, आलमगीरीगंज, डीडीपुरम, राजेंद्रनगर और सुभाषनगर के बाजारों में बुधवार को सुबह से शाम तक महिलाओं की भीड़ रही। खरीदारी के चलते कई प्रमुख बाजारों में जाम की स्थिति भी बनी रही। दुकानदारों ने बताया कि करवाचौथ पर महिलाओं में पारंपरिक के साथ आधुनिक डिजाइन की साड़ियों का खास क्रेज है। बनारसी सिल्क, चिनॉन क्रेप, जोधपुरी और ग्लास टिश्यू साड़ियों को खूब पसंद किया जा रहा है। महिलाएं ऐसी साड़ियों को प्राथमिकता दे रही हैं, जो आकर्षक होने के साथ पहनने में आरामदायक भी हों। डोला सिल्क और ऑर्गेंजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.