Bareily News: डायरिया का बढ़ा हमला, 7 बच्चे हुए भर्ती
बरेली, जुलाई 14 -- Bareily News: डायरिया का बढ़ा हमला, 7 बच्चे हुए भर्ती बरेली। वरिष्ठ संवाददाता मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव और तेजी से बढ़ते तापमान के बीच डायरिया का हमला तेजी से बढ़ने लगा है। जिला अस्पताल में बीते 24 घंटे में डायरिया पीड़ित 7 बच्चे वार्ड में भर्ती हो चुके हैं। हालांकि वार्ड अभी भरा नहीं है लेकिन वहां इलाज कर रहे 90% से अधिक बच्चे डायरिया से पीड़ित है। मंगलवार को ओपीडी में 183 बीमार बच्चों को लेकर परिजन इलाज कराने पहुंचे। इसमें 27 बच्चों में डायरिया के लक्षण मिले। इसमें सात की हालत गंभीर देखकर उनको वार्ड में भर्ती किया गया है। अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को भी काफी भीड़ रही। इसमें बुखार और त्वचा की बीमारी वाले मरीजों की संख्या अधिक रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.