बरेली, नवम्बर 14 -- Bareily News: बरेली। क्यारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉ. तरुण शर्मा जीजीआईसी के पीछे रहते हैं। उनकी पत्नी श्रद्धा शर्मा शनिवार की सुबह बेटे को रामपुर बाग स्थित स्कूल छोड़कर लौट रही थीं। पटेल चौक से चौपुला की ओर जाने वाले रास्ते पर पीछे से आये युवक ने झपट्टा मारकर मोबाइन छीन लिया। श्रद्धा ने शोर मचाते हुए लुटेरे का पीछा किया, लेकिन वह अटल सेतु से सिटी सब्जी मंडी की ओर भाग गया। स्कूटी नंबर प्लेट पर काला टेप चिपका हुआ था। श्रद्धा शर्मा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...