Bareily News: डांटने से क्षुब्ध होकर गायब युवक का सुराग नही, गुमशुदगी दर्ज
बरेली, जुलाई 8 -- Bareily News: भमोरा। मां के डांटने से नाराज होकर युवक चार दिन पहले घर से कहीं चला गया था। युवक के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।सरदारनगर चौकी क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर के झांझन गिरी ने बताया कि चार जुलाई को उनके खेत में मक्का की गहाई कराई जा रही थी। उसकी पत्नी ने बेटे अभिषेक गिरी उर्फ सिंकू से खेत पिता को सहयोग करने को कहा। बेटे ने मां की बात को अनसुना कर दिया, इससे गुस्साई मां ने बेटे को डांट दिया था। मां की डांट से क्षुब्ध अभिषेक घर से चला गया। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: हातमा बस्ती से चार दिन से लापता नाबालिग का सुराग नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.