Bareily News: ठगों ने बैंक खाते से 95000 की रकम उड़ाई
बरेली, अक्टूबर 8 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। साइबर ठगों ने युवक के बैंक खाते से 95 हजार की रकम ट्रांसफर कर ली। युवक ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। फतेहगंज पूर्वी के पढेरा के नेत्रपाल के मोबाइल पर ठग ने फोन किया। उसके झांसे में आकर उन्होंने ओटीपी बता दी। इसके बाद उनके खाते से 95000 की रकम ट्रांसफर होने का मैसेज आया। इसके बाद वह हैरत में रह गए। उन्होंने तत्काल फरीदपुर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 54000 होल्ड कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Barabanki News: दो बैंक खातों को साइबर ठगों ने बनाया निशाना, 5.83 लाख रुपये पार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.