Bareily News: ठगों ने उड़ाए 20.13 करोड़, 6.60 करोड़ होल्ड और 1.12 करोड़ वापस
बरेली, अक्टूबर 30 -- Bareily News: जागरूकता समेत तमाम प्रयासों के बावजूद साइबर ठगी के मामलों में कमी नहीं आ रही है। यही वजह है कि करीब दस महीने में साइबर ठगों ने जनपद के लोगों को 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगा दिया। हालांकि पुलिस ने इसमें से काफी रकम होल्ड करा दी है और कुछ वापस भी कराई है लेकिन यह आंकड़ा ठगी के मुकाबले काफी कम हैं। पुलिस के मुताबिक एक जनवरी से 29 अक्तूबर 2026 तक जनपद में साइबर ठगी के 9323 मामले सामने आए। इनमें से 483 मामलों में पुलिस ने मुकदमे दर्ज करके कार्रवाई की और 8840 प्रार्थनापत्र थे, जिन्हें शिकायत के रूप में दर्ज करके कार्रवाई की गई। इन मामलों में 20 करोड़ 13 लाख 71 हजार 226 रुपये का लोगों को चूना लगाया गया। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इसमें से एक करोड़ 12 लाख 47 हजार रुपये पीड़ितों को वापस करा दिए। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.