Bareily News: ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली से कुचलकर मजदूर की मौत
बरेली, जुलाई 25 -- Bareily News: मजदूर की बाइक में टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली उसके ऊपर से गुजर गया। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहियों से कुचलकर मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। बिथरी चैनपुर के गांव धारूपुर ठाकुरान निवासी 36 वर्षीय प्रमोद कुमार भिंडौलिया में लकड़ी का टाल पर मजदूरी करते थे। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बजे के आसपास पर बाइक से खाना घर जा रहे थे। गांव की पुलिया के पास पीछे से आए ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये प्रमोद के ऊपर से निकल गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन पुलिस की मदद से प्रमोद को बिथरी सीएचसी लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.