Bareily News: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को रौंदा, महिला की मौत
बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: शाही, संवाददाता। मंगलवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार महिला और युवक को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर चालक को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चला रहा चालक किशोर है, जिसकी उम्र करीब 15 वर्ष है। जानकारी के अनुसार ग्राम बिक्रमपुर निवासी विधवा हनीफन (50) पत्नी सखबत मंगलवार शाम किसी काम से गांव से फतेहगंज जा रही थी। गांव से बाहर निकलते ही उन्हें गांव के ही मुख्त्यार बाइक से जाते हुए दिखाई दिए। महिला लिफ्ट लेकर बाइक पर बैठ गई। मुख्त्यार शाही-फतेहगंज मार्ग पर लालकुआं तिराहे पर बाइक रोककर महिला को उतार रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने अनियंत्रित होकर बाइक में जोर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.