Bareily News: ट्रैक्टर ट्राली से टकराया दूध का टैंकर, चालक घायल
बरेली, जुलाई 16 -- Bareily News: राजपुरकलां/अलीगंज।गैनी मार्ग पर स्टेट बैंक के पास एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली और दूध के टैंकर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टैंकर सड़क किनारे पलट गया, जबकि ट्रैक्टर ट्रांसफार्मर से टकरा गया। हादसे में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।बताया गया कि दूध फैक्ट्री का टैंकर आंवला से गैनी जा रहा था, तभी सामने से लकड़ी भरी ट्रैक्टर-ट्राली आ गई। टैंकर की टक्कर ट्राली में हुई तो टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जबकि ट्रैक्टर ट्रांसफार्मर से टकरा गया। लाइनमैन अनुज ने बताया कि ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। घायल टैंकर चालक हसन निवासी पचौमी थाना फरीदपुर का बताया गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.