Bareily News: ट्रैक्टर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, युवक घायल
बरेली, अक्टूबर 26 -- Bareily News: नवाबगंज। नहर की पुलिया पर बैठे बुजुर्ग और युवक को तेज गति से आए ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए बरेली ले गए, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। सोमवार को जाफरपुर गांव के पास नहर की पुलिया पर जाफरपुर गांव के लालाराम (68) और बरौर गांव के नबी हसन बैठे थे। इसी बीच पचुआ गांव की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दोनों को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को बरेली के अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने लालाराम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.