बरेली, अगस्त 14 -- Bareily News: आंवला। नगर में भाकियू (टिकैत) के सदस्य किसानों ने ट्रैक्टर पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली। समापन पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। रोडवेज बस स्टैंड से शुरू यात्रा पहले कृषि मंडी तक गई और बाद में तहसील परिसर में पहुंची। इसमें तिरंगे के साथ ट्रैक्टरों पर किसान बैठे हुए थे। नागरिकों ने जगह-जगह फूल बरसाकर और हाथ हिलाकर यात्रा का स्वागत किया। तहसील परिसर में किसान पंचायत हुई और बाद में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की गई। इसमें प्रदेश महासचिव चौधरी शिशुपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष महाराज सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, वीर सिंह यादव, उदल सिंह वर्मा, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Hapur News: ​धौलाना में भाकियू (टिकैत) ने निकाली भव्य ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा यह भी पढ़ें- ...