Bareily News: ट्रेन से गिरकर दुकानदार की मौत
बरेली, नवम्बर 9 -- Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। ट्रेन पर चढ़ते समय युवक ट्रेन से कट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक अपनी किराने की दुकान का सामान लेने के लिए लालकुआं जा रहा था। यह दुर्घटना रविवार की सुबह करीब सात बजे की बताई जाती है। देवरनियां कस्बे का रहने वाला मीजान पुत्र मोहम्मद रजा अपनी किराने की दुकान का सामान खरीदने के लिए लालकुआं जा रहा था। सुबह करीब 7 बजे वह बरेली से लालकुआं जाने वाली मेमो ट्रेन पर सवार होने के लिए चढ़ा तो उसका पैर फिसल गया, जिससे ट्रेन के नीचे आकर कट कर घायल हो गया। लोगों की मदद से परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.