बरेली, अगस्त 2 -- Bareily News: शराब के नशे में धुत ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके दोनों हाथ कट गये। पुलिस ने उसे एंबूलेंस से जिला अस्पताल उपचार को भेजा। हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बताया, कैंट क्षेत्र के गांव कांधरपुर निवासी 25 वर्षीय सचिन कश्यप मजदूरी करता है। शराब पीने का आदी है। शाम को नियमित रूप से शराब पीता है। शुक्रवार रात को घर लौट रहा था। लाल फाटक पर अंडरपास से न जाकर रेल पटरी को क्रास करने लगा, तभी ट्रेन आ गई। उसे टक्कर लगी जिससे पटरी पर गिर गया। उसके दोनों हाथ पहिये के नीचे आने से कट गये। लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और एंबूलेंस को सूचना दी गई। पुलिस ने एंबूलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना पर मां और भाई आदि अस्पताल पहुंच गये। डाक्टरों का कहना है, अभी हालत गंभीर है। दोनों हाथों के ऑपरेशन किये गये हैं।...