बरेली, अक्टूबर 15 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। ट्रैक पार कर रहा किशोर ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फरीदपुर के लाइन पार मठिया निवासी 16 वर्षीय रामू ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने रामू का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...