Bareily News: ट्रेन की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत
बरेली, जुलाई 7 -- Bareily News: बंद रेल क्रासिंग पार करते समय साइकिल सवार ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर आरपीएफ-जीआरपी और सिविल पुलिस पहुंची। सिविल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने बताया, सीबीगंज क्षेत्र के गांव पस्तौर निवासी मटरू लाल (58) रेल क्रासिंग पार कर रहे थे। कम सुनाई देने के चलते ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। बंद क्रासिंग के नीचे से निकल रहे थे, तभी ट्रेन आ गई। ट्रेन की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। किसी राहगीर ने पहचान लिया। परिवार वालों को सूचना दी गई। परिवार के लोग रोते बिलखते पहुंच गये। यह भी पढ़ें- Barabanki News: आर्थिक तंगी से परेशान मिष्ठान्न कारोबारी ने ट्रेन से कटकर दी जान परिवार में पत्नी और चार बच्चे विपिन, नितिन, राहुल और हिना है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.