Bareily News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
बरेली, अगस्त 13 -- Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। खेत की ओर जा रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। गुरुवार को पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फरीदपुर के नौगवां गांव के अमित शर्मा (25 वर्ष) खेत पर जा रहा था। गांव के पास ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन से काटकर उसकी मौके पर मौत हो गई। लोगों ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने अमित शर्मा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.