Bareily News: ट्रेन की चपेट में आकर मांझा कारीगर की मौत
बरेली, जुलाई 15 -- Bareily News: सीबीगंज में रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर मांझा कारीगर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। किला के जसौली निवासी मोहम्मद अबरार रजा ने बताया कि 30 वर्षीय तस्लीम उनके तहेरे भाई थे। वह करीब 15 साल से सीबीगंज क्षेत्र में सलीम के घर रहकर मांझा बनाने का काम करते थे। रोजाना की तरह सोमवार शाम वह खाना खाने सीबीगंज स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि तस्लीम अविवाहित था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिनका पहले ही निधन हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.