बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: जिले में स्वाइन फ्लू के पांच मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एच1एन1 संक्रमण की जांच और उपचार की व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। जिला अस्पताल की लैब में लगी आरटीपीसीआर मशीन खराब होने के कारण इससे जांच नहीं हो सकती है। ऐसे में अब ट्रूनॉट मशीन से एच1एन1 वायरस की जांच कराने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए आवश्यक जांच किट खरीदेगा। किट उपलब्ध होने के बाद संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच ट्रूनॉट मशीन से कराने की व्यवस्था की जाएगी। जिले में स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने के बाद संदिग्ध मरीजों की पहचान और उनकी जांच पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों के उपचार के लिए आठ बेड का अलग वार्ड भी तैयार किया गया है। इसे अस्पताल के हार्ट वार्ड में बनाया गया है। संक्रमित ...