Bareily News: ट्रामा वर्सेस रेस्पांड कोर्स में प्रशिक्षित होंगे मंडल के पुलिसकर्मी
बरेली, अक्टूबर 18 -- Bareily News: विश्व ट्रामा दिवस पर डीआईजी अजय साहनी ने एसआरएमएस मेडिकल कालेज में ट्रामा रजिस्ट्री एंड एंबुलेंस ऐप जीवन रक्षक लांच किया। उन्होंने ट्रामा के दौरान मदद कर जान बचाने के लिए सभी को ट्रामा वर्सेस रेस्पांड कोर्स के प्रशिक्षण पर जोर दिया। उन्होंने एसआरएमएस मेडिकल कालेज की इमरजेंसी एंड ट्रामा टीम के साथ मिल कर मंडल के सभी जिलों में तैनात पुलिसकर्मियों को ट्रामा वर्सेस रेस्पांड कोर्स में प्रशिक्षित किए जाने की घोषणा की। कहा कि जल्द ही प्रशिक्षण का आरंभ आपातकालीन सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए 112 की टीम में तैनात सभी पुलिसकर्मियों से किया जाएगा। डीआईडी ने एसआरएमएस मेडिकल कालेज में ट्रामा के बाद उपचार से स्वस्थ हुए मरीजों का भी सम्मान किया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: हादसे में घायल की जान बचाने के लिए पहला एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.