Bareily News: ट्रांसफार्मर फुंकने से 80 घरों में दो दिन से छाया अंधेरा
बरेली, सितम्बर 2 -- Bareily News: भमोरा। बिजली सबस्टेशन भमोरा से संचालित राजूपुर फीडर के गांव कुड्ढा में ट्रांसफार्मर फुंकने से 80 घरों में अंधेरा छाया हुआ है। लोगों ने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। गांव कुड्ढा के सत्यपाल सिंह यादव, मुनेश मौर्य, पूरन सिंह यादव, सतेन्द्र सिंह यादव, मूलचन्द गुप्ता आदि ने बताया कि सोमवार की रात करीब नौ बजे ट्रांसफार्मर से अचानक फ्यूज उड़ गया। सूचना पर पहुंचे कुछ बिजली कर्मचारियों ने फ्यूज लगाकर बिजली सप्लाई शुरू करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इससे 80 परिवारों में अंधेरा छा गया है। जेई भमोरा विजय प्रताप ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर जल्द ही लगाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.