Bareily News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
बरेली, सितम्बर 23 -- Bareily News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर भाजपा के बूथ अध्यक्ष की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात फरीदपुर के गांव खनपुरा निवासी 35 वर्षीय मोहनेंद्र खल्लपुर गांव से स्कूटी से बरेली आ रहे थे। बुखारा रोड पर बभिया गांव के पास बुखारा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मोहनेंद्र को जिला अस्पताल भेजा, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मोहनेंद्र बारादरी की चंद्रगुप्तपुरम कॉलोनी में रहकर दुकान चलाते थे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर बदायूं में थाना बिसौली के गांव गदरपुरा निवासी चालक अशोक शर्मा को हिरासत में ले लिया है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: हाजीपुर-पटना मार्ग पर ट्रक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक गिरफ्तार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.