Bareily News: ट्यूशन पढ़ने गई छात्रा हुई लापता
बरेली, सितम्बर 12 -- Bareily News: शाही। शाही क्षेत्र के एक गांव से ट्यूशन पढ़ने गई 12वीं की छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। युवती के पिता निवासी सेवाच्चालापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री जो शाही क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में 12वीं में पढ़ती है, 10 सितंबर की शाम के समय घर से ट्यूशन पढ़ने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। युवती के पिता ने आरोप लगाया कि ग्राम खड़ौआ थाना सीबी गंज निवासी राकेश उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया है। यह भी पढ़ें- कोचिंग गई युवती को प्रेमी ने किया अगवा, प्राथमिकी दर्ज पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि छात्रा की तलाश की जा रही है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.