Bareily News: टैक्सी स्टैंड दलालों के हवाले, बिना परमिट ढ़ो रहे वाहनों से सवारियां
बरेली, सितम्बर 28 -- Bareily News: बरेली । शहर में जंक्शन से लेकर तमाम इलाकों में अवैध स्टैंड हैं। उन पर दलालों का कब्जा है। बिना परमिट निजी कारों से सवारियां ढोने का काम कराकर वसूली करते हैं। दलालों पर कुछ जिम्मेदारों का संरक्षण है। ऐसी ही शिकायत सोमवार को डीएम अविनाश सिंह के पास पहुंची। शिकायत टैक्सी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पिंटू राणा की ओर से की गई। पिंटू राणा का कहना है, शहर में टैक्सी स्टैंड अवैध रूप से बन गये हैं। उन पर निजी प्राइवेट कारों का कब्जा है। कुछ दलालों ने स्टैंड पर कब्जा कर लिया है जो अवैध रूप से वसूली करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.