बरेली, नवम्बर 21 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर गुरुवार रात ढाबे के पास खड़े एथनॉल से भरे टैंकर में कपड़ों से लदे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद टैंकर में लगी आग में ट्रक चालक जमाल की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। हादसे में टैंकर के पीछे के आधे कंपार्टमेंट में भरा एथनॉल जल गया, जबकि आधे कंपार्टमेंट में अभी भी तेल बचा हुआ है। बचे हुए एथनॉल को अब दूसरे टैंकर में सुरक्षित ट्रांसफर कराया जाएगा। पुलिस द्वारा बताया गया कि टैंकर में भरा एथनॉल हुलासनगरा स्थित राजश्री फैक्टरी में पहुंचाया जाना था, इसी दौरान बरेली की ओर से आ रहे कपड़ों से भरे ट्रक ने टैंकर में टक्कर मार दी थी। यह भी पढ़ें- Bareily News: बरेली-लखनऊ हाईवे पर आग का गोला बने दो ट्रक, चालक जिंदा जला टैंकर गोरखपुर की इंडियन टैंकर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का बताया जा रहा ...