बरेली, अक्टूबर 16 -- Bareily News: बरेली। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक-बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए बरेली मंडल की टीम का चयन 21 अक्तूबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। जिला और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल दोपहर एक बजे से आयोजित किए जाएंगे। चयनित खिलाड़ी 23 से 25 अक्टूबर तक वाराणसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल में एक जनवरी 2010 या उसके बाद जन्मे बालक-बालिकाएं ही हिस्सा ले सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...