Bareily News: टेंपो से गोवंश बरामद, दो गिरफ्तार
बरेली, अगस्त 9 -- Bareily News: फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। गोरक्षकों ने टेंपो में गोवंश को देखकर पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने धनेटा फाटक के पास छापा मारकर टेंपो कब्जे में लेकर गोवंश को मुक्त कराया। पुलिस ने मौके से मुनत्याज अली एवं ज्ञानसू निवासी नलनगरिया मीरगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ टेंपो से धनेटा फाटक के पास पहुंचकर गोवंश ले जाने की बात बताई। एसओ प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.