Bareily News: टेंपो में महिलाओं ने चुराए झाले और अंगूठी
बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: बरेली। टेंपो में जा रही दो महिलाओं ने एक महिला के बैग से कुंडल और अंगूठी चुरा ली। सीबीगंज थाने में इसकी रिपोर्ट लिखाई गई है। फतेहगंज पश्चिमी के गांव अगरास निवासी मुनीश कुमार ने पुलिस को बताया कि 16 अक्तूबर को उनकी पत्नी मिनी बाईपास से टेंपो में बैठकर घर जा रही थीं। रास्ते में सीबीगंज से दो अन्य महिलाएं ऑटो में बैठीं और मथुरापुर में उतर गईं। घर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि पत्नी के बैग में रखे झाले और अंगूठी चोरी हो गई है। उन्होंने दोनों महिलाओं पर शक जताकर सीबीगंज थाने में रिपोर्ट लिखाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.