बरेली, अक्टूबर 2 -- Bareily News: टेंपो में महिला का जेवर से भरा बैग छूटा तो चालक को वाहन समेत पुलिस को सौंप दिया। इस पर चालक ने कुछ रुपये लेकर मामला निपटाने का दबाव बनाया। मगर वह नहीं मानी तो रात में पुलिस ने उसे छोड़ दिया। इसको लेकर थाना किला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फरीदपुर के कुरमुरी गांव की रहने वाली आशा देवी का कहना है कि 14 सितंबर को वह सेटेलाइट से टेंपो में बैठकर सत्यप्रकाश पार्क तक गईं। मगर उतरने के दौरान अपना बैग टेंपो में भूल गईं, जिसमें तीन लाख रुपये के जेवर थे। उनकी शिकायत पर किला पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से टेंपो समेत चालक धारा सिंह को पकड़ लिया। इस पर धारा सिंह ने 20-25 हजार रुपये लेकर समझौता करने को कहा। उनका आरोप है कि एसआई कृष्ण कुमार ने भी फैसला करने को कहा। मगर वह नहीं मानी और घर चली गईं तो रात में पुलिस ने सेटिंग ...